वीरगंज:भारतीय रिक्सा चालक हत्याकांड का उद्भेदन, पांच धराया,एक भारतीय फरार
रक्सौल।(vor desk )।वीरगंज पुलिस ने भारतीय ई रिक्शा चालक मुख्तार मियां हत्याकांड का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक नेपाली नागरिक समेत पांच भारतीय पर साजिश के तहत हत्या के आरोप में केश दर्ज किया है।इस बीच, हत्याकांड के तीन मुख्य अभियुक्तों को सार्वजनिक करते हुए रिमांड में ले कर पूछ ताछ शुरू की गई है।एसपी रमेश बस्नेत ने बताया कि विगत सप्ताह बिहार के वैशाली जिले के महुवा निवासी भारतीय ई रिक्शा चालक मुख्तार मियां (45 वर्ष )की हत्या कर दी गई थी।जिसका शव वार्ड 23 इटियाही स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे नहर क्षेत्र में जल युक्त गढ़े से बरामद हुआ था।वहीं,मृतक का ई रिक्शा बारा जिला के फ़ेंटा गांव स्थित पिलाहा सड़क से बरामद हुआ था।घटना स्थल से रक्त से सना जैकेट,दो शर्ट,स्पोर्ट्स जूता,रिंच,मास्क, और एक ई रिक्शा बरामद हुआ।जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मिले सबूत के आधार पर फ़ॉरेंसिक जांच के बाद हत...









