एईएस/जेई का रक्सौल में मिला संदिग्ध मरीज,सतर्कता व जागरूकता अभियान तेज!
रक्सौल।( vor desk )।मस्तिष्क ज्वर अथवा दिमागी बुखार के संक्रमण को रोकने के लिए रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह की अध्यक्षता में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें नगर परिषद के वार्ड संख्या-24 में चौपाल लगा कर दिमागी बुखार के लक्षण, बचाव, प्राथमिक इलाज एवं सरकारी सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
बताया गया कि एईएस व जेई एवं चमकी बुखार एक घातक बीमारी है।जो 6 माह से 15वर्ष के बच्चों को चपेट में लेती है।बच्चों को तेज धूप में न निकलने दें।साफ़ सफाई का ध्यान रखें।रात में भूखे पेट न सोने दें।लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचाए, नही तो जान जाने का खतरा हो सकता है।
बता दे कि विगत 4 अप्रैल को नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-24 के अस्थायी निवासी प्रोफेसर सैफुल्लाह के 6माह के पुत्र जमील को दस्त और उल...









