बिहार बन्द: सरकार पर बिफरे कांग्रेस नेता राम बाबू यादव,कहा-छात्रों पर अत्याचार करना बंद करें डब्बल इंजन की सरकार!
रक्सौल।(vor desk )।रेलवे भर्ती बोर्ड एवं एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के आरोप में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दलों ने समर्थन देते हुए बिहार बन्द के क्रम में जम कर विरोध-प्रदर्शन किया।पीएम नरेंद्र मोदी,केंद्रीय रेल मंत्री व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।इस दौरानमहागठबंधन के नेताओं ने काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग 28 ए के रक्सौल खण्ड के कोइरिया टोला में टायर जलाकर यातायात अवरुध्द कर दिया । जिस कारण घंटो जाम रहा।आदापुर-भेलाही सड़क पर भी आवागमन प्रभावित रहा।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने किया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।मौके पर सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि आज देश के युवा और छात्र अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन को विवश हैं और यह निकम...









