बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!
रक्सौल।( vor desk )।नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल(मुसहरवा मठ) के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड सड़क पर बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई।किशोर की पहचान सागर कुमार(15 वर्ष ) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, देव लाल साह के इकलौते पुत्र सागर खुद से बाइक चला कर अपने नकरदेई सिरिसिया निवासी दोस्त सुजीत के कहने पर मेला देखने जा रहा था,इसी बीच पेड़ में बाइक टकरा गई। सूत्रों के मुताबिक,सर में चोट लगने से बुरी तरह जख्मी होने की स्थिति में सुजीत उसे बेसहारा छोड़ कर भाग निकला।बाद में परिजनों को खबर हुई।स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी सागर को डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की कवायद में जुटी है।साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।बताया गया कि घटना करीब पांच बजे शाम में घटीत हुई।जिसके बाद परिजनों ...









