एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मानव व पशुओं की निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
रक्सौल।(vor desk) नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2021-22 के तहत दिनांक सोमवार व मंगलवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पंटोका के कार्यवाहक कमाण्डेन्ट एनेन्द्र मणि सिंह के निर्देशानुसार डी समवाय भेलाही और ए समवाय महादेवा के कार्यक्षेत्र में आने वाले माध्यमिक विद्यालय भेलाही में व महादेवा के कार्यक्षेत्र में आने वाले माध्यमिक विद्यालय महादेवा में निः शुल्क मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये जिसमे डी समवाय भेलाही के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गाँव भेलाही, परशुरामपुर व मुशहरवा के 65 पुरूष 67 महिला व 29 बच्चे तथा 136 पशुओं तथा ए समवाय महादेवा के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गाँव महादेवा, सहदेवा व हरिया टोला के 68 पुरूष 56 महिला व 30 बच्चे तथा 154 पशुओं का सुविधानुसार लाइन लगवाकर और टोकन के माध्यम से चिकित्सीय जाँ...









