नगर परिषद चुनाव:चुनाव चिन्ह मिलते ही रक्सौल में जोर पकड़ने लगा ‘प्रचार युद्ध’!
रक्सौल।( vor desk )।आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले रक्सौल नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।जिसके बाद चुनाव मैदान में ' प्रचार युध्द' शुरू हो गया है।सोशल मीडिया पर चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार तेज हो गया है।क्षेत्र में चुनावी रंगत दिखने लगी है।
इस चुनाव में पहली बार सीधे तौर पर मुख्य पार्षद यानी सभापति और उप मुख्य पार्षद यानी उप सभापति का चुनाव होना है।
जिसके लिए रक्सौल में मुख्य पार्षद के लिए कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।इसमे आरती कुमारी ( पति-मनीष कुमार)-कप और प्लेट,उषा देवी( पति-राम निवास भारती )-मोटरसाइकिल ,ऋषिका मस्करा( पति-रवि कुमार मस्करा )-नल,गुड्डी देवी( पति-अजय कुमार )-ताला और चाभी, चंदा देवी( पति-सुरेश कुमार)-टम टम, ज्योति राज गुप्ता( पति-राज कुमार गुप्ता )-प्रेशर कुकर,धुरपति देवी( पति-मनेजर राय )-सिलाई की म...









