रक्सौल के सरकारी विद्यालयों में इंटर कॉमर्स की पढ़ाई नहीं होने से भटकने को मजबूर हुए छात्र!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार के सरकारी पाठ्यक्रम के तहत 11 वीं कक्षा में सत्र 2021-22 के लिए वाणिज्य संकाय (Commerce) से नामांकन के लिये रक्सौल अनुमण्डल मुख्यालय में छात्रों के लिये एक भी सीट सरकारी +2 विद्यालय में उपलब्ध नहीं है।इससे छात्र दर दर भटकने को मजबूर हैं,पर उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नही।
बताते हैं कि रक्सौल अनुमण्डल मुख्यालय है,जहां तीन सरकारी शिक्षा केन्द्र इंटर कॉमर्स की पढ़ाई के लिए अधिकृत हैं।इसमे मुफ़्फ़रपुर स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्व विद्यालय की रक्सौल स्थित एक मात्र अंगीभूत इकाई केसीटीसी कॉलेज मे दो साल पहले से इंटर में कॉमर्स से नामांकन बन्द हों गया है। वही दूसरा कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय है,जहां सिर्फ लडकियों का नामांकन होता हैं। वही तीसरा हजारीमल उच्चतर माध्मिक विद्यालय हैं जिसमें अभी तक केवल कला (Arts) और विज्ञान (Science) संकाय में ही नामांकन होता...









