किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन के बूते रक्सौल थाना को बनाया घण्टो बंधक,पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ी फजीहत,जानिए क्या है मामला..!
*किन्नरों के नग्न प्रदर्शन से पुलिस बनी रही भींगी बिल्ली,अश्लील फब्तियों से हो रहे थे पानी पानी
*सुरक्षा को ले कर बाहरी किन्नरों को रक्सौल पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया था,जिस कारण हुआ जम कर विरोध
*आर पार के मूड में उतरे स्थानीय किन्नरों को समझाने बुझाने में थानाध्यक्ष को करनी पड़ी मशक्कत
*लीखित सहमति पर शांत हुआ मामला,बाहरी किन्नरों को क्षेत्र में प्रवेश नही करने की नसीहत
*रक्सौल,रामगढ़वा,सुगौली, बेतिया व नेपाल से पहुंचे किन्नरों के समूह ने बधाई के पैसे व क्षेत्र अतिक्रमण के सवाल पर किया बवाल,कहा-इलाका हमारा
रक्सौल।(vor desk )।किन्नरों के समूह ने मंगलवार को रक्सौल थाना का घेराव किया और करीब चार पांच घण्टे तक नग्न प्रदर्शन किया।हालात इस कदर हो गए कि सूचना पर स्थिति नियंत्रण के लिए रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर अर्ध नग्न यानी बिना वर्दी के ही समझ...









