बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्विद्यालय क्विज का हुआ आयोजन
आदापुर।(Vor desk)।राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने बिहार दिवस के अवसर पर अपने विद्यालय परिसर में अंतर्विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस क्विज में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नकरदेई दक्षिण एवं प्राथमिक विद्यालय मुश्हर्वा के बच्चों ने भाग लिया। चार - चार बच्चों की टीम के रूप में प्रतिभागियों को बांट कर चार टीमें बनाई गई। टीमों का नामकरण बिहार के नदियों के नाम पर रखे गए थे। टीम गंगा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर की निधि कुमारी, प्रियम कुमारी, मुन्नी कुमारी एवं मौसिम अंसारी, टीम कमला में प्राथमिक विद्यालय मुश्हर्वा के निभा कुमारी, पिंकी कुमारी,सपना कुमारी, और सिद्धार्थ कुमार , टीम बागमती में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नकरदेई दक्षिण की अनामिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, साक्षी कुमारी और अभय कुमार तथा टीम महानं...









