आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,रक्सौल के जनमुद्दों पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय!
रक्सौल।(vor desk )।शहर के श्री राम पथ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय मे पार्टी की बैठक व कार्यकर्ता संवाद - सह- सदस्यता अभियान कार्यक्रम हेतु आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आप नेता लक्ष्मी प्रसाद ( शिक्षक )ने किया एवं संचालन पूर्व रक्सौल विधानसभा प्रभारी दीपक खेतान ने किया।
कार्यक्रम को लक्ष्मी प्रसाद, दीपक खेतान, नवल किशोर कुशवाहा सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक खेतान ने कहा कि बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव एवं बिहार संगठन मंत्री राहुल तवर के दिशा निर्देश में पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को तीव्र गति से चलाया जाएगा।
साथ ही रक्सौल नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओ हेतु जन आंदोलन किया जाएगा। जिसमे रक्सौल की जनता के लिए परेशानी का सबब बनी, राज...









