गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेल हादसे से निपटने के लिए रक्सौल में हुई बैठक, 21 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल !
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ.मंगलवार को रक्सौल में रेल हादसे से निपटने को लेकर होने वाली मॉक ड्रील की तैयारियों को लेकर स्मीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह बैठक हुई।जिसका उद्देश्य इंडो नेपाल बॉर्डर पर होने वाले संभावित हादसे से निपटना है,क्योंकि,यह बॉर्डर एक तो आतंकी निशाने पर रहता है,दूसरा की कभी भी कोई भी ट्रेन डिरेल्ड होने या इसी तरह के अन्य रेल दुर्घटना से निपटने के साथ यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए अलर्ट रहना जरूरी है.
बैठक में रेलवे के साथ-साथ जिला प्रशासन, अग्निशामक विभाग व एनडीआरएफ के अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान एनडीआरएफ 9 वीं बटालियन जे पी प्रसाद के द्वारा रेल हादसे के तुरंत बाद की जाने वाली तैयारियों और जिम्मेवारियों के सा...









