उड़ीसा रेल हादसा में रामगढवा के पेंटर की मौत,8 घायल ,शव लाने के गिड़गिड़ा रहे हैं परिजन
*रेल दुर्घटना में करीब 280 यात्री की मौत,900 से ज्यादा यात्री घायल
*रामगढवा के चिकनी गांव में मातम,कई के घर में नहीं जले चूल्हा
रक्सौल।(vor desk)।उड़िसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में अनुमंडल के रामगढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 चिकनी गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।वह पेंटर का काम करते थे।वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं,इसमें दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढवा के चिकनी गांव के ही 9 लोग केरल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे ,जिसमे इस हादसे में राजा पटेल (25वर्ष) की मौत हो गई।मृतक का डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।हादसे के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो रोकर हुआ बुरा हाल हो गया है।
परिजनों का आरोप है कि शव को लाने के लिए एंबुलेंस वाले 45हजार रुपए मांग रहे हैं ।सरकार कोई सहयोग नही कर रही।खाने के पैसे नहीं हैं,तो एंबुलेंस के पैसे कह...









