बेला पंचायत के मुखिया पति शेख वहाब जानलेवा हमला में बुरी तरह जख्मी,आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी जारी!
रामगढवा।(vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया शेख वहाब पर फायरिंग की घटना से तनाव है।जख्मी पूर्व मुखिया की स्थिति गंभीर बनी हुई और रक्सौल स्थित एस आरपी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,बेला गांव का एक युवक अपने सहयोगी के साथ मिल कर पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला किया और फिर फरार हो गए।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।बताते हैं कि ब्रजेश कुमार नामक युवक के साथ तू तू मैं मैं से बात बढ़ी और मामला गोलाबारी तक जा पहुंची।हालाकि,दूसरे युवक की पहचान नही खुल सकी है।
सूत्रों ने बताया की पूर्व मुखिया को बेला नहर चौक पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी मुखिया पति शेख वहाब को बाइक से थाना लाया।
जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस स...









