Wednesday, July 1

सीमांचल

नशीली दवा और चाकू के साथ पश्चिम चंपारण का युवक संदेहास्पद स्थिति में रक्सौल स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

नशीली दवा और चाकू के साथ पश्चिम चंपारण का युवक संदेहास्पद स्थिति में रक्सौल स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना की टीम ने नशीली दवा और चाकू,ब्लेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे रक्सौल स्थित रेलवे परिसर से गिरफ्तार किया गया जेल भेज दिया।इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच के क्रम में युवक को पकड़ा गया। जिसकी पहचान पश्चिमी चंपारण के रामनगर निवासी तुलसी महतो(42वर्ष) को 72 पीस नशीली दवा,एक चाकू ,ब्लेड और एक मोबाइल के साथ नियंत्रण में लेकर कांड संख्या 29/23 दर्ज कर बेतिया स्थित न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ...
रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित:डॉ0 संजय जायसवाल

रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए देश के महत्वपूर्ण शहरों और महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।इस दिशा में रक्सौल काठमांडू रेल खंड निर्माण की पहल चल रही है।बहुत ही जल्द ब्रॉड गेज रेल खंड निर्माण कर इलेक्ट्रिक रेल चलाया जायेगा।नेपाल सरकार से सहमति बनते ही इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा और काम शुरू होगा।उक्त बाते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने रक्सौल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के लिए करीब 700किलो मीटर के सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।इस पर 54हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।बिहार सरकार को इसके लिए भूमि अधिग्रहण करना है।इसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।...
मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंपा, रक्सौल पुलिस ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत

मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंपा, रक्सौल पुलिस ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
चोरी के बाइक सहित दो युवक गिरफ्तार रक्सौल।(vor desk)। मोतिहारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक की चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंप दिया,जिसे रक्सौल पुलिस ने अग्रतर करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आपको बता दें शनिवार को मोतिहारी की पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियारवा गांव निवासी 20 वर्षीय राजन कुमार तथा 19 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार को नियंत्रण में लिया।आरोप है कि वे BR- 05-AC'2111 नंबर की चोरी वाली गाड़ी के साथ पकड़े गए।बताया गया कि नियंत्रण में लेने के बाद मोतिहारी पुलिस ने दोनों युवकों से गाड़ी के कागजात की मांग की लेकिन दोनों युवकों ने कागज नहीं दिखाया।पुलिस के द्वारा जांच के क्रम में पाया गया कि यह बाइक चोरी की है जिसका पहले से रक्सौल थाना मे 9 जुलाई 2023 को गाड़ी मालिक हीरा शाह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया ज...
रक्सौल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रक्सौल के मौजे निवासी युवक को किया गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रक्सौल के मौजे निवासी युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल पुलिस ने ब्राउन सुगर की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान शनिवार को पुलिस टीम शहर के बाटा चौक पर जांच कर रही थी। इस क्रम में मौजे वार्ड नंबर 15 निवासी रामाकांत महतो के पुत्र सूरज कुमार के मोटरसाइकिल के जांच के क्रम में 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेपाल से भारत आ रहा था जिसका मोटरसाइकिल नंबर बीआर 05 ए जेड 7492 सहित युवक के विरुद्ध 350/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ...
आदापुर: स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियो के समूह ने की फायरिंग,करोड़ो की ज्वेलरी लूट

आदापुर: स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियो के समूह ने की फायरिंग,करोड़ो की ज्वेलरी लूट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार में अपराधियो का मनोबल इस कदर बढ़ चला है कि दिन दहाड़े लूट पाट की घटना को अंजाम दे कर आराम से निकल भागते हैं और पुलिस लकीर पिटती रहती है।ताजा मामला सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के श्यामपुर बाजार का है , जहां,रविवार की सुबह करीब 10.15बजे एक ज्वेलरी व्यवसाई संतोष कुमार से अपराधियो ने फायरिंग करते हुए करोड़ो रुपए का ज्वेलरी लूट लिया।मिली जानकारी के मुताबिक,श्यामपुर बाजार के राधे कृष्ण मंदिर पोखरा के पास घटित हुई।सूत्रों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने व्यवसाई का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी और ज्वेलरी से भरा दो बैग ले कर फरार होने में कामयाब हो गए।इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई,जिसमे संतोष बाल बाल बच गए।वे बाइक पर अपने स्टाफ राजा के साथ सवार थे और दो झोला में ज्वेलरी आदि रखे हुए थे और दुकान आ रहे थे।घर पोखरा के पास ही है।घर से 50मीटर की दूरी पर ही ...
भारत में अवैध घुसपैठ करते दो चीनी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर धराए,पहले भी कर चुके थे अधिकृत एंट्री की कोशिश!

भारत में अवैध घुसपैठ करते दो चीनी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर धराए,पहले भी कर चुके थे अधिकृत एंट्री की कोशिश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।एक और भारत नेपाल खुली सीमा के रास्ते पाकिस्तानी लेडी सीमा हैदर के अवैध भारत घुसपैठ का मामला थमा नही है कि इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर दो चीनी नागरिकों की घुसपैठ के क्रम में गिरफ्तारी से सनसनी मच गई है।देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं ,वहीं,सीमा सुरक्षा पर एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,दोनो चीनी नागरिक भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश में थे,जिस क्रम में उन्हें बिना वैध वीजा के भारत प्रवेश करते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया है।यह उनका दूसरा प्रयास था।इन्हे जुलाई 2023में ही यानी एक माह में दूसरी बार अवैध रूप से बॉर्डर पार करते पकड़ा गया है। *दोनो चीनी पुलिस हिरासत में पिछली बार घंटो पूछ ताछ के बाद दोनो को वापस नेपाल भेज दिया गया था।इस बीच शनिवार को दुबारा उन्हें भारत में अनधिकृत प्रवेश के क्रम में...
राष्ट्रीय जनता द्वारा अम्बेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

राष्ट्रीय जनता द्वारा अम्बेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk) ।राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखण्ड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन पंचायत कोरैया के बीचला टोला कोरैया में शनिवार को किया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत परिचर्चा शुरू करने के पूर्व बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबु यादव ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग आपके बीच चुनाव प्रचार में नही आए हैं, हम लोग संविधान के रक्षा के लिए आप लोगों को जागरूक करने के लिए आए हैं।हम सभी को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के बताये राहो पर चलना है। साथ ही कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि आधी रोटी खाये, परन्तु अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये, यदि संविधान को बचाना है तो केन्द्र की सामंती सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में सभी समुदाय के लोगों को एक जुट होकर मुहतोड़ जबाब देते हुए समता मुलक सरकार बन...
कस्तूरबा स्कूल में लायंस क्लब के सौजन्य से लगा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उद्घाटन

कस्तूरबा स्कूल में लायंस क्लब के सौजन्य से लगा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के सौजन्य से कस्तूरबा बालिका+2उच्च विधायलय रक्सौल में स्थापित ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को एक समारोह के बीच किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से विद्यालय परिसर में क्लब के सदस्यों के साथ विधायक सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की भी सराहनीय भूमिका रही। देश में सैनिटरी नैपकिन का मुद्दा महिलाओं के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाएं इसका इस्तेमाल न करने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। मशीन लगने से बालिकाओं की हाइजीन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकेगा। यह मशीन एटीएम मशीन की तरह काम करती है। यह मशीन बहुत ह...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सत्र 2023-2024 की प्रथम मासिक बैठक हुई आयोजित,सावन महोत्सव मनाने का निर्णय

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सत्र 2023-2024 की प्रथम मासिक बैठक हुई आयोजित,सावन महोत्सव मनाने का निर्णय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई के सत्र 2023-2024 की प्रथम मासिक बैठक महिलाओं को अग्रणी पंक्ति में लाने के उद्देश्य से अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के सार्थक पहल पर सर्वसम्मति से क्लब की बैठक संयुक्त सचिव लायन सीमा वर्णवाल के संयोजन एवं उपाध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने देते हुए बताया कि बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया एवं लायन रमेश पूजन का जन्मदिन सभी लायन सदस्यों ने पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए एवं केक कटवा कर अध्यक्ष को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यों के द्वारा किया गया जन्मदिन का अभिनन्दन सदैव याद रहेगा।तत्पश्चात् बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 22-07-2023 दिन शनिवार को सुब...
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(नई दिल्ली) अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष के नेशनल ऑबजरवर एलेन नोबेल जॉन पहुंचे रक्सौल ,बैठक में तैयारी की हुई समीक्षा!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(नई दिल्ली) अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष के नेशनल ऑबजरवर एलेन नोबेल जॉन पहुंचे रक्सौल ,बैठक में तैयारी की हुई समीक्षा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(नई दिल्ली) अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष के नेशनल ऑबजरवर एलेन नोबेल जॉन के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार के दोपहर रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मिशन इंद्र धनुष 5.0 की सफलता और टीकाकरण के डिजिटलाइज्ड करने के लिए युविन पोर्टल के रोल आउट को ले कर चल रही तैयारी का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन स्टोर का गहन निरीक्षण किया।साथ ही सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम के लिए जरूरी गर्भवती महिलाओ और छूटे तथा टीका से वंचित बच्चों के सर्वे ड्यू लिस्ट अपडेट की स्थिति,आर आई फीड बैक रजिस्टर, युवीन पोर्टल पर एएनएम द्वारा किए गए टैगिंग आदि,पोर्टल का यूजर पासवर्ड आवंटन आदि मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलटीएफ, कम्यूनिटी बेस्ड बैठक,प्रशासन एवं मीडिया सपोर्ट आदि के बारे में जानकारी भी ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!