विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया रक्सौल नगर के छठ घाटों का जायजा,दिए कई निर्देश!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में छठ पर्व की तैयारी जोर शोर से जारी है ।शुक्रवार से लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय से शुरू होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य जबकि सोमवार को उदयाचल गामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाना है। अर्घ्य अर्पण से पूर्व व्रतियों को छठ घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो इसको ले कर प्रशासन और नगर परिषद संकल्पित दिख रही है।इस बीच,क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने गुरुवार को रक्सौल नगर परिषद अंतर्गत रक्सौल थाना परिसर छठ घाट, कोइरिया टोला छठ घाट, बाबा मठिया छठ घाट, छठिया घाट, कस्टम घाट, भकुआ बरहम छठ घाट, परेउवा छठ घाट, कौड़िहार छठ घाट आदि सभी छठ घाट का जायजा लिया ।
वैसे छठ घाट जहां साफ-सफाई व लाइट लगाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए एसडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, नगर परिषद के कार्य...









