एचआईवी/ एड्स पर रिसर्च के लिए रक्सौल पहुंची मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की टीम
रक्सौल।(vor desk)। एचआई वी /एड्स रोग के मामले में हाई रिस्क जोन घोषित रक्सौल में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी (पीजी सोशल वर्क के फाइनल इयर)के छात्र छात्राओं के ग्रुप ने कारण और निवारण के दिशा चल रहे कार्यों पर शोध शुरू किया है।जिसके लिए टीम ने रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल स्थित स्टैंड एलोन इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर के कॉन्सुलर डा प्रकाश मिश्रा से जानकारी जुटाई और फील्ड भिजिट किया।उक्त छात्र छात्राओं का दल टारगेट इन्वेंशन टीम (टी आई)के सहयोग से रक्सौल पहुंची।जो होमो सेक्सुअल और फीमेल सेक्स वर्कर पर टारगेट बेस्ड काम करती है।डा प्रकाश मिश्रा ने बताया की रक्सौल कई मायनों में हॉट स्पॉट और हाई रिस्क जोन में है।इंडो नेपाल बॉर्डर पर होने के कारण खतरा ज्यादा है।यहां एच आई वी जांच का दायरा बढ़ा है।जिस कारण चंपारण में सबसे ज्यादा करीब आधा दर्जन होमो सेक्सुअल एच आई वी...









