बिजली विभाग ने विधुत बिल बकाया को लेकर रक्सौल प्रमंडल के सभी सेक्शनों में शुरू किया स्पेशल ड्राइव , बकाया रखे है तो कट जायेगी बिजली!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल विधुत डिवीजन के कार्यपालक विधुत अभियंता अजय कुमार के निर्देश पर विधुत विभाग ने बकाया राशी रखने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित करके पंचायत वार स्पेशल ड्राइव शुरू किया है। इस ड्राइव में बकाया राशी रखने वाले उपभोक्ताओं को विपत्र शुल्क जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो उपभोक्ता विधुत बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे है वैसे उपभोक्ताओं का लाइन पोल से विधुत विच्छेदन कर दिया जा रहा है । अब ऐसे उपभोक्ता लाइन का उपयोग नही कर पाएंगे। अगर जांच के दौरान विधुत का उपयोग करते पकड़े गए तो प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माने का साथ विधुत बिल वसूल किया जाएगा। सिर्फ रामगढ़वा सेक्शन में 6 टीम बनाए गए है। एक टीम में चार मनावबल, एक मीटर रीडर एक सुपरवाइजर एवं एक ऑपरेटर शामिल है। जो अलग अलग पंचायतों में विधुत का बिल वसूल कर रहे है। और लाइट कटवा रहे है। अभी शुरूवात के एक हफ्ते में करीब ...









