श्री रामपुर में आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: कम उम्र में बच्चेदानी निकलवाने के खतरों के प्रति किया गया जागरूक
रक्सौल।(Vor desk)। आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में रक्सौल के श्री रामपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया अशोक गुप्ता के आवास पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच कराई।शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य की जांच पूरी तरह निःशुल्क की। इस दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों को ठंड के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।
शिविर में मुख्य रूप से मौजूद भूतपूर्व सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने पाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम उम्र की महिलाएं बिना किसी अनिवार्य कारण के बच्चेदानी का ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी) करवा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि समय से पहले बच्चेदानी निकलवाने से आंखों की रोशनी कम होने, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कम...









