कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी ने रक्सौल में किया एलान, ‘पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से खत्म होगा राजतंत्र,अब आएगा प्रजातंत्र’
गठबंधन के नेताओं ने किया अपील -क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए मदन मोहन तिवारी को जिताएंरक्सौल ।(vor desk)। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह कांग्रेस के पूर्व बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने सोमवार को रक्सौल और रामगढ़वा क्षेत्र का टिकट मिलने के बाद पहली बार दौरा किया, जहां उत्साह के साथ उनका स्वागत हुआ।उन्होंने रक्सौल के मनोकामना मंदिर,माता मंदिर,राज दंडी स्थित मंदिरों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।जन संपर्क के दौरान आम आवाम से जीत का आशीर्वाद मांगने के साथ ही हुंकार भरते हुए कहा कि मदन मोहन तिवारी किसान का बेटा है। मैं राजा नही,सेवक बन कर रहूंगा।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में तीस पैंतीस वर्ष से कायम राज तंत्र का खात्मा करने आया हूं।यहां अब प्रजातंत्र की स्थापना होगी।क्षेत्र की जनता को विकास की अनुभूति होगी। रक्सौल ही नही क्षेत्र से जुड़े पूर्वी और पश्चिम चंपारण के सभी विधान सभा में...









