निगरानी टीम ने रक्सौल थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर और चौकीदार को 18000रुपए घूस की रकम के साथ रंगे हाथ दबोचा, पिता का नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
,
रक्सौल ।(vor desk) ।बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रक्सौल थाना के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार को अठारह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि परिवादी के पिता का नाम हटाने के लिए 18 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने शुक्रवार को उक्त करवाई की।बताया गया है कि एक केस को मैनेज करने के लिए अठारह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उक्त गिरफ्तारी की गई।दोनों आरोपी रक्सौल थाना में पदस्थापित पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीवन पासवान और चौकीदार रोहित पासवान हैं। इनकी गिरफ्तारी रक्सौल के नागा रोड, वार्ड नं0-22 स्थित बच्चा गिरी के घर के द्वितीय तल के किराये के एक मकान से रंगे हाथ की गई है।
केश से नाम हटाने के लिए हुई थी डील
सूत्रों ने बताया कि बताया कि केस में पिता का नाम हटाने के लिए अठारह हजार रुपए मांग की गई...









