दारोगा से शराब और रिश्वत के बूते केश मैनेज करने की कोशिश, मामले में आदापुर के पूर्व प्रमुख पति असलम मियां मादक पदार्थ और नकदी के साथ गिरफ्तार!
रक्सौल। (Vor desk)। बिहार में शराब बंदी के बीच शराब सेवन करते हुए विडियो वायरल होने के बाद नकरदेई थाना के दारोगा कृष्ण कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही जांच में मामले की पुष्टि के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है।इससे पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।
वहीं,दूसरी ओर बिहार पुलिस ने पुलिस अपराधी गठजोड़ पर भी चोट करते हुए वायरल विडियो प्रकरण की गहन तहकीकात की और सच्चाई का उद्भेदन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर माफिया असलम अली उर्फ असलम मिया को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ रक्सौल के कॉलेज रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।असलम आदापुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख लालमुन नेशा का पति है।वह मूल रूप से नकरदेई सिरिसिया का रहने वाला है।वह रामगढ़वा थाना कांड संख्या 21/22का अभियुक्त है, जिसमे पुलिस तलाश रही थी।वह...









