रक्सौल:ट्रैक्टर से कुचल कर रेलकर्मी की मौत,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में ट्रैक्टर से कुचल कर एक रेल कर्मी की मौत हो गई।मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र के मसवास पंचायत के वसतपुर निवासी गोपाल पटेल के पुत्र सुरेश पटेल के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर जम कर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।मृतक के परिवार को मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक,घटना गुरुवार की शाम घटित हुई। रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा तिलावे पुल के समीप सैनिक सड़क में एसएसबी के पूर्व कैंप के पास यह घटना हुई। बिना नंबर के मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट बाईक संख्या बीआर 05ए 09063 आ गई,जिस कारण यह हादसा हुआ। जिसमे बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाईक सवार का सर पूरी तरह से कुचल गया। ट्रेक्टर चालक हादसे के बाद फ...









