भाजपा महिला मोर्चा ने किया बैठक,महिला दिवस पर महिला मुखिया गण को सम्मानित करने का निर्णय: ज्योती राज
रक्सौल।(Vor desk)।बीजेपी रक्सौल जिला महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में हुई।पार्टी के जिला मंत्री संध्या सर्राफ के आवास पर हुई बैठक में पीएम मोदी द्वारा "मन की बात" में किए गए आह्वान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि आगामी 8 मार्च एवं 9 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी महिला मुखिया के दरवाजे पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा एवं सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिसमें सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी एवं नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने "मन की बात" की 119 वीं संस्करण में महिलाओं को आगे आने एवं महिलाओं को सम्मान देने की बात कही।उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है।महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी जी के...









