पंजाब भेजने के लिए रखा गया दो करोड़ रुपए का अफीम बरामद, तीन अंतराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार!
रक्सौल ।(Vor desk)।झारखंड के चतरा जिले का कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अनूप यादव समेत तीन तस्करों कोबिहार एसटीएफ की विशेष टीम और रामगढ़वा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुगौली-रामगढवा के बीच भैंसड़ा गांव स्थित पावरग्रिड के पास एक आम के बगीचे में मादक पदार्थों की बड़ी खेप की डील होने वाली है।
सूचना के आधार पर एसटीएफ और रामगढ़वा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झारखंड चतरा निवासी अनूप यादव, मंटू पासवान और गया जिले का अर्जुन पासवान गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चार किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करों के पास से 7 मोबाइल फोन व 2 लाख 40 हजा...









