नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री,परेशान हो गए भारतीय पर्यटक, सामने आई बड़ी वजह!
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के साथ ही आम बजट पेश किए जाने के कारण गुरुवार को वीरगंज बाॅर्डर पर भारतीय वाहनों की एंट्री नहीं मिली।नेपाल कस्टम में अवकाश की वजह से भारतीय वाहनों का कस्टम द्वारा सुविधा पास नहीं मिल सका।ऐसे में बाॅर्डर पर काफी लंबा जाम लग गया।रक्सौल वीरगंज के रास्ते बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल जाते हैं।वहीं,मालवाहक वाहनों के नेपाल प्रवेश करने का यह मुख्य मार्ग है।वीरगंज कस्टम के बंद रहने की सूचना भारतीय क्षेत्र में प्रसारित नहीं हुई,जिस कारण रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड सहित रक्सौल मुख्य पथ और एनएच पर भारतीय वाहनों की कतारें लगी रही।सैकड़ों वाहन नेपाल कस्टम में इंट्री खुलने की प्रतीक्षा में रुके रहे।इसमें पर्यटक,व्यापारी शामिल थे।प्रति दिन रक्सौल वीरगंज के रास्ते व्यापारिक कार्यों के अलावे तीर्थ और घूमने फिरने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेपाल जाते हैं ऐस...









