स्वच्छता सर्वेक्षण में रक्सौल फिसड्डी: राज्य स्तर पर 96 और राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक!
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल राष्ट्रीय वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण फिसड्डी साबित हुआ है ।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 में राज्य स्तर पर 96 वा रैंक मिला है,जो मोतिहारी और बेतिया के मुकाबले में कहीं नहीं है।शहरी क्षेत्र में स्वच्छता में हुई प्रगति के आंकलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे के लिए आई टीम के द्वारा विभिन्न माप दंडों के आधार पर किए गए सर्वे के बाद यह रैंकिंग जारी की गई है।हालाकि,पिछले बार के सर्वे के मुकाबले रक्सौल नगर का परफॉर्मेंस सुधरा है।
रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ई मनीष कुमार ने बताया कि रक्सौल को राज्य स्तर पर 96 और राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक प्राप्त हुआ है। रक्सौल नगर में साफ सफाई ,सौंदर्यीकरण,सहित अन्य मापदंडों पर बेहतर बनाने की लगातार प्रयास जारी है।उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में रक्सौल का रैंकि...









