पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सपना पूर्ण करने में जुटे हैं पीएम मोदी:अरविंद
-भारत गैस एजेंसी द्वारा दर्जनों गरीब ग्रामीण महिलाओं को प्रदान किया गया गैस कनेक्शन
रक्सौल।( vor desk )।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानवतावाद की परिभाषा दी थी। आज उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण करने में लगे हुए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो जनसंघ के संस्थापक थे जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चालित योजनाओं को पहुंचाने का सपना देखा था। आज वह धरातल पर उतर रही है और उसको धरातल पर उतारने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को रक्सौल के शीतलपुर में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बीच गैस वितरण के मौके पर कही। इस मौके पर उपस्थित हरनाही पंचायत के सरपंच लाल साहब सिंह ने कहा कि पहले गैस के लिए मारामारी झेलनी पड़ती थी। अब मोदी सरकार की पहल से आसा...









