बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नहीं, एसएसबी और सीमाई नागरिकों में मधुर सम्बन्ध जरूरी: इन्द्रासन कुमार
एसएसबी द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक में शांति-सुरक्षा व व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी द्वारा बुधवार को पुरन्द्रा कैम्प मे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे आगामी दिनों होने वाले पर्व व स्थानीय समस्याओं को ले कर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता के मधुर सम्बन्ध को आवश्यक बताया।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने साफ तौर से कहा कि बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नही है।वहीं, एसएसबी के इंस्पेक्टर चन्द्रसेन कुमार ने कहा कि आप सभी क्षेत्र के लोगो को कोई तकलीफ हो तो हमे बताएं।एसएसबी आपके साथ है और रहेगी। वही जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनो मे दशहरा,दीवाली,छठ पर्व है ।इसके बारे मे बॉर्डर के अधिकारी अपने शीर्ष अधिकारियों को अवगत करायें कि भारत और नेपाल का संबंध...









