‘माई हार्ट ,योर हार्ट’ के नारे के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान!
परिषद द्वारा 2 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता अभियान
रक्सौल।(vor desk )।''तनाव छोड़े,बिंदास जियें. धूम्रपान त्यागें…फलों का जूस अपनाएं.. ह्रदय रोग को दूर भगाएं !' के नारे के साथ रक्सौल में रविवार को विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा इस अवसर पर हृदय रोगों के प्रति सचेत करने, जनसाधारण में बढ़ते हृदय रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा आयोजित की गई।साथ ही शहर के मुख्य पथ पर एक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए' माई हार्ट,योर हार्ट' के नारे के साथ लोगों को ह्रदय रोग से बचाव व स्वस्थ्य रहने के गुर बताये गए।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे विश्व के लिए हृदय रोग एक गंभीर समस्या है। यह मौत और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण है ।दुनिया भर में हर स...









