नेपाल की शांति,समृद्धि व प्रगति के साथ सहयोग के लिए भारत संकल्पित:भारतीय राजदूत
भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी को बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ व भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा दी गई विदाई !
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल की प्रगति,शांति और सहयोग के लिए निरन्तर प्रयासरत रहा है।भारत- नेपाल का सम्बंध सदियों पुराना है।नेपाल में लोकतंत्र बहाली व संविधान बनने के बाद अब सर्वांगीण विकास व आर्थिक तरक्की की जरूरत है।भारत सरकार इसके लिए हरसम्भव मदद को तैयार है।उक्त बातें नेपाल में भारत के भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी ने मंगलवार को कही।मौका था सीमा से लगे बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ व भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वाधान में नेपाल के भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी का विदाई समारोह का।मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी के कार्य काल को वक्ताओं ने अविष्मरणीय बताया।इस दौरान रक्सौल -बी...









