भारत -नेपाल रिश्ते में तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात
काठमांडू/दिल्ली।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।यह बात चित कोई दस मिनट तक चली। विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं में बीतचीत की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने फोन किया था। पीएम ओली ने सरकार और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस और हाल ही में भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य चुने जाने को लेकर बधाई दी।
विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में एकजुटता जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मामले में नेपाल को मदद देना जारी रखेगा। इससे पहले ओली ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। भारत के लोगों के लिए और अधिक प्रगति और संपन्नता की कामना है।”
पीएम मो...









