बॉर्डर पर कोरोना मरीजो के शव की अंत्येष्टि से नाराज लोगों ने किया नेपाल सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन,नारेबाजी!
रक्सौल।( vor desk )।काठमांडू-दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य सड़क व व्यापारिक मार्ग से सम्बद्ध 'रक्सौल -बीरगंज मैत्री पुल' के पास नेपाल सेना व प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजो के शव की अंत्येष्टि किये जाने के विरोध में सीमा क्षेत्र के लोगों ने नेपाल सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया।रविवार को सैकड़ो आक्रोशित लोग बॉर्डर पहुंच गए।और नाराजगी प्रकट करते हुए उक्त स्थल से शव को हटाने की मांग की।
रक्सौल के वार्ड 7 अंतर्गत अहिरवा टोला,प्रेम नगर आदि इलाको के नागरिकों ने एक सुर में नेपाल सरकार का विरोध किया। जबकि रक्सौल सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारी उन्हें घण्टो समझाते रहे पर वे अपना विरोध छोड़ने को तैयार नही दिखे।।लोगो का कहना है कोरोना ऐसी महामारी है जो किसी को हो सकता है। पर यहाँ कोरोना मरीज की लाश दफनाए जाने से मवेशी उन्हें नोच कर खाएंगे।बगल में सरिसवा नदी है।जो शहर के बीच से ...









