पीएम ओली की बोली के बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई-‘ नेपाली रामायण के अयोध्या व भगवान राम की हुई थी चर्चा!
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के द्वारा अयोध्या व भगवान श्री राम को लेकर 'बोली की गोली चलाने' पर अपने ही देश मे हो रही आलोचना के बाद नेपाल सरकार सफाई की मुद्रा में दिखने लगी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने 'डैमेज कंट्रोल' की नीति के तहत सफाई दी है।नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा था कि राम की अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है। ओली ने भारत पर सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जनकपुर की जिस सीता की शादी राम से हुई वो राम भारत के राजकुमार नहीं बल्कि नेपाल के थे।
नेपाली पीएम ने कहा था, ''हमारी सांस्कृतिक पहचान को दबा दिया गया। तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है।हम अब भी मानते हैं कि हमारी सीता की शादी भारतीय राजकुमार राम से हुई थी।
दरअसल, हमने सीता भारत के राजकुमार को नहीं बल्कि अयोध्या के राज...









