नेपाल के हितैषी भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का गणतंत्र व शांति स्थापना में था अमूल्य योगदान:पूर्व राष्ट्रपति राम वरण यादव
बीरगंज( नेपाल )।( vor desk )।भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 प्रणव मुखर्जी नेपाल के अद्वितीय हितैषी थे।नेपाल में गणतंत्र स्थापना व शांति स्थापना में उनके योगदान व नैतिक समर्थन को भुला नही जा सकता।उक्त बातें नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति रामवरण यादव ने कही ।
उन्होंने उक्त बातें बीरगंज( नेपाल ) के सानो पाइला संस्था द्वारा 'नेपाल को समझना मा प्रणव दा' विषयक वर्चुअल सम्मेलन सह श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते कही।डेन मार्क के पूर्व राजदूत विजय लाल कर्ण के संयोजकत्व में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल व बाबू राम भटराई ,पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने भी उन्हें नेपाल व नेपाली का सच्चा हितैषी बताया।जबकि,सम्मेलन को नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेता शेखर कोइराला,प्रदीप गिरी,विमलेंद्र निधि,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र किशोर ,साउथ एशिया फाउंडेशन के राहुल कुमार समेत अन्य ...









