बॉर्डर खुला रहे,भले ही सिक्युरिटी क्यों न बढ़ाई जाए:पूर्व भारतीय राजदुत रंजीत रे
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल भारत मैत्री समाज द्वारा बहुचर्चित पुस्तक 'काठमांडू दुविधा:भारत-नेपाल रिश्ते को रिसेटिंग करना' ‘(Kathmandu Dilemma Resetting India-Nepal Ties’ )पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।ऊक्त बहुचर्चित पुस्तक नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत रंजित रे ने लिखी है ।श्री रंजित रे अब अवकास प्राप्त जीवन व्यतीत कर रहें हैं ।कर्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री प्रेम लश्करी ने की। श्री लश्करी ने स्वागत मन्तव्य में कहा की श्री रे के समय में उनकी संस्था द्वारा नेपाल भारत सम्बन्ध को मजबूत करने के लिए कई योजनायें लाइ गई और उसे समय पर पूरा किया गया ।बतौर प्रमुख अतिथि पूर्व उप राष्ट्रपति परमानन्द झा ने इस पुस्तक प्रकाशन के लिए श्री रे को बधाई दी। प्रश्नों के जवाब में पूर्व राजदूत श्री रंजित रे ने कहा कि नेपाल-भारत सम्बन्ध पारदर्शी होना चाहिए ।उन्होंने कहा की नये जेनरेशन क...









