कोविड के तीसरी लहर को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर का कपाट सावन में भी बन्द,फिर भी उमड़ रहे श्रद्धालु!
मन्दिर का कपाट बंद:फिर भी श्रद्धालु लगा रहे हाजिरी
काठमांडू।( vor desk )।कोविड 19 के तीसरी लहर के दस्तक की आशंका को ले कर सरकार के निर्देश पर बाबा पशुपतिनाथ का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद है।लेकिन,श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नही है।सावन की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओ की खूब भीड़ उमड़ी।मन्दिर के द्वार पर ही उन्हें पूजन कर लौटना पड़ा।
आर्य घाट:मन्दिर बन्द होने के बावजूद अंतिम संस्कार जारी
बता दे कि चाइनीज वायरस ने पूरे विश्व समेत अपने मित्र राष्ट्र नेपाल को भी नही बख्सा है।कोविड 19 के बाद अन्य कई तरह के वेरियंट की नेपाल में इंट्री के बाद नेपाल सरकार सख्त हो गई है।बाबा पशुपतिनाथ जो बागमती नदी के तट पर नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में अवस्थित है ,वहां का कपाट सावन माह में बन्द है।काठमांडू में देवाधिदेव महादेव के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति है।
यह मंदिर हिंदुओ के ...









