नेपाली पीएम केपी ओली विश्वास मत हासिल करने की कवायद में ,26 सांसदों के कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी मुश्किलें!
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली सदन में विश्वास मत हासिल करने की कवायद में जुटे हैं।इसके लिए सोमवार यानी 10 मई को विशेष सत्र आहूत की गई है। लेकिन,उनकी मुश्किलें कम होती नही दिख रही ,क्योंकि,अल्पमत में चल रहे ओली सरकार को विश्वासमत हासिल करने की राह में कोरोना संक्रमण ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। विशेष सत्र से पहले सरकार के चार मंत्रियों सहित 26 सांसद कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
बता दे कि सत्र की तैयारियों के बीच सभी सांसदों का पीसीआर टेस्ट कराया गया है। बड़ी संख्या में सांसदों के संक्रमित होने की वजह से ओली सरकार ही नही, बल्कि विपक्षी दलों की चिंता भी बढ़ गई है। संक्रमित चार मंत्रियों में दो अभी सांसद नहीं हैं। सांसदों के संक्रमित होने की जानकारी संसद के सचिव गोपाल नाथ योगी ने दी है। उन्होंने कहा कि इन सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था का फैसला स्पीकर के द्वारा किया...









