Tuesday, March 10

नेपाल

सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत -नेपाल संबंध की बेहतरी व जनस्तर सम्बन्धो की मजबूती के साथ सुरक्षा मसले पर आपसी समन्वय के दृष्टिकोण से बॉर्डर मीटिंग आयोजित हुई।एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका कैम्प के परिसर ऊक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनो देश के सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के बीच आगामी पंचायत चुनाव 2021 को भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करने व शांति सुरक्षा कायम रखने के मसले पर चर्चा हुई।साथ ही क्रॉस बॉर्डर क्राइम को नियंत्रित करने , राष्ट्र विरोधी गतिविधियों समेत जाली नोट,हथियार, शराब ,नशीली दवा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने व आपसी सहयोग का निर्णय हुआ।सीमा व नोमेन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी।बैठक में नेपाल आर्म्ड फोर्स के अधिकारियों ने प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी के विरुद्ध सख्ती पर बल दिया।तो,स्थानीय एसएसबी व पुलिस ने जाली नोट व अवैध रुप...
25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा व हजार के नकली रुपये छापने वाले कटिंग पेपर समेत पांच गिरफ्तार!

25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा व हजार के नकली रुपये छापने वाले कटिंग पेपर समेत पांच गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है।इसी बीच सीमा से लगे नेपाल के बारा व रौतहट की पुलिस टीम ने नकली नेपाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसमे संलिप्त पांच लोगों को पकड़ा है।आशंका है कि यह गिरोह बिहार के पंचायत चुनाव में ऊक्त जाली रूपया खपाने की साजिश में था।सूचना के मुताबिक,गिरोह के पांचों सदस्य मधेशी मूल के नेपाली नागरिक बताए गए हैं।इस बड़े गिरोह के कारोबार व जाली नोट बरामदगी के मामले की जांच काठमांडू से पहुंची नेपाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स कर रही है।बारा जिला के निजगढ़ स्थित होटल तारा इन मे पिछले तीन वर्षों से नियमित ग्राहक के तौर पर रह रहे कुछ लोग भी इसमे शामिल हैं।जो अपने को प्रोपर्टी डीलर बता कर दो दिनों से दो रूम ले रखा था।सबसे पहले शनिवार को पुलिस टीम ने इन्ही चार को 25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा।इसके बाद मिले सुर...
नेपाल के फैक्ट्री में जख्मी 5 भारतीय कामगारों की पटना के हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत,लीपापोती जारी!

नेपाल के फैक्ट्री में जख्मी 5 भारतीय कामगारों की पटना के हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत,लीपापोती जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
-पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने की है गुरुवार को पुष्टि-जगदम्बा ग्रुप से जुड़े सौरभ समूह द्वारा संचालित ऊक्त फैक्ट्री में हुई घटना पर लीपापोती का हो रहा प्रयास-एक मधेशी सांसद का है फैक्ट्री को संरक्षण-घटना में मौत के करीब एक सप्ताह बाद एसपी ने की पुष्टि-26 अगस्त की दोपहर हुई घटना में 15 मजदूर हुए थे घायल,छह रेफर थे पटना रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड 22 के जगन्नाथपुर मनियारी स्थित सर्वोत्तम स्टिल उद्योग में 26 अगस्त को हुए वायलर विस्फोट की घटना में घायल होने के बाद पटना रेफर किये गए छह भारतीय कामगारों में पांच के मृत्यु होने की दुःखद खबर आई है।इस खबर के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया है कि मौत के खबर को दबाने की कोशिश की जा रही थी।साथ ही अब तक फैक्ट्री व संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की बजाय वीरगंज प्रशासन मामले पर लीपापोती करने में जुटी ह...
भारत विरोधी प्रदर्शनों पर नेपाल सरकार सख्त, कहा-मित्र राष्ट्र के सम्मान  को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई!

भारत विरोधी प्रदर्शनों पर नेपाल सरकार सख्त, कहा-मित्र राष्ट्र के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल सरकार ने रविवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे ऐसी कोई भी शर्मनाक हरकत न करें, जिससे मित्र देशों से संबंध पर असर पड़े। नेपाल की शेर बहादुर देउबा सरकार की ओर से यह बयान उस घटना के बाद आया है, जिसमें नेपाल में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला दिया था। नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "बीते कुछ दिनों में नारेबाजी, प्रदर्शनों और पुतलों को जलाने की गतिविधियों से पड़ोसी मित्र देश के प्रधानमंत्री की छवि को जो चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, उस पर हमारी नजर है।" गृह मंत्रालय ने सीधे तौर पर लोगों के निशाने पर आए नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उसकी तरफ से नागरिकों को ऐसी निंदनीय और शर्मनाक हरकतों से बचने की सख्त चेतावनी दी गई। गृह मंत्रालय ने कहा कि मित्र देशों ...
भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल के 6 जिलों के लिए सौंपी बाढ़ राहत सामग्री!

भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल के 6 जिलों के लिए सौंपी बाढ़ राहत सामग्री!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत ने सीमा से लगे नेपाल के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मानवीय सहायता के तहत नेपाल को बाढ़ राहत सामग्री भेजी है। जिसे बुधवार को एक कार्यक्रम के बीच वीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री सुश्री चंदा चौधरी को बाढ़ राहत सामग्री की पूरी खेप सौंपी हैं। नेपाल-भारत महिला मैत्री सोसायटी( एनआईडब्ल्यूएफएस )की अध्यक्ष चंदा देवी ने इसके लिए भारत सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट की घड़ी में भारत सरकार की इस सहायता के लिए नेपाल की जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम में श्री कुमार और सुश्री चौधरी ने संयुक्त रूप से पर्सा जिले के जगरनाथपुर नगर पालिका और परसागढ़ी नगर पालिका के लगभग सौ बाढ़ पीड़ितों को तंबू और एक सोने के लिए चटाई( मैट) वितरण क...
रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत कायम होने और इस कारण देश मे होने वाले किसी भी आतंकी घुसपैठ -घटना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी बीच रक्सौल बॉर्डर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जी चौक के पास यूएसए अंकित एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद होने से हड़कम्प मच गया।ऊक्त काले रंग के छोटे सिलेंडर पर स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में 'कोर्रोसिव' ( ज्वलनशील,विस्फोटक, संक्षारक ) और 'मर्करी -आरक्यू 2809 ईयू एन' लिखा हुआ था ।इस बात पर की आशंका व्यक्त की गई कि वह बम हो सकता है।इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के निर्देश पर एसएसबी इंस्पेक्ट उदय कुमार सिंह,रक्सौल के पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह,रेल सुरक्षा बल( आरपीएफ ) के इंस्पेक्टर राजकुमार, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी ) के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास,आदि सदल बल पहुंच गये।एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने...
एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन ने दो लड़कियों को तस्करों से बचाया,नेपाल की संस्था को सौंपा

एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन ने दो लड़कियों को तस्करों से बचाया,नेपाल की संस्था को सौंपा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित फ्रिक्सिंग पोस्ट के पास से दो नेपाली लड़कियों को अलग अलग समय पर तस्करों के शिकंजे से बचा कर एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम ( रक्सौल ) व बचपन बचाओ आंदोलन व चाइल्ड लाइन के वोलेंटियर्स के द्वारा नेपाल पुलिस के जरिये नेपाली संस्था मैती नेपाल के सरंक्षण में सौंपा गया ।साथ ही लोकल एनजीओ बचपन बचाओ आन्दोलन व् चाईल्ड लाइन केयर सब सेंटर द्वारा विशेष काउंसिलिंग भी की गयी। एसएसबी कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के विशेष निर्देश पर रविवार के सायंकाल में एएचटीयू टीम ने दो नेपाली निर्भयाओं को तस्करों के हाथो में जाने से बचा लिया। एएचटीयू टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दोनो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। टीम ने पाया कि एक लड़की निर्भया उम्र(24 साल) अनावश्यक इधर उधर भटक रही है तथा फ़ोन पर किसी के साथ परेशान लग रही है ।...
नेपाल के वीरगंज स्थित स्टील फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट की घटना में 14 भारतीय  सहित कुल 15 मजदूर झुलसे

नेपाल के वीरगंज स्थित स्टील फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट की घटना में 14 भारतीय सहित कुल 15 मजदूर झुलसे

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*घायल भारतीय मजदूर बिहार,यूपी व उड़ीसा के ,इलाज जारी रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर स्थित सर्वोत्तम स्टील प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में लोहा का कचरा गलाने वाले बॉयलर में हुई विस्फोट व आगलगी की घटना में 14 भारतीय कामगार सहित कुल 15 लोग झुलस गए। जिसमे से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार के दिन में करीब 1 बजे फैक्ट्री के गैस प्लांट में अवस्थित बॉयलर में तेज आवाज के साथ विस्फोट की घटना इलाका दहल गया। घटना से फैक्ट्री में आग भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड के दस्ते पहुंच गए। फैक्ट्री में हुई आगलगी पर जल्द ही काबू पा लिया गया ।पर कई कामगार बुरी तरह झुलस गए व जख्मी हो गए।तड़पते स्थिती में उन्हें वीरगंज स्थित नारायणी व्योधा हॉस्पिटल लाया गया।जहां ...
नेपाल रोटरी क्लब दिव्यांगो को प्रदान करेगा कृत्रिम पैर व जुते,रक्सौल प्रशासन ने की बैठक!

नेपाल रोटरी क्लब दिव्यांगो को प्रदान करेगा कृत्रिम पैर व जुते,रक्सौल प्रशासन ने की बैठक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के रोटरी क्लब शाखा बीरगंज के द्वारा दिव्यांग और जरुरतमंद लोगो को जूता, कृत्रिम पैर व ट्राई साइकल आदि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।जिसके लिए शिविर का आयोजन करने की योजना है।इसको लेकर शनिवार को अनुमण्डल कार्यालय में रक्सौल एसडीओ आरती के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे वैसे जरुरतमंद और दिव्यांग को चिन्हित करने व उनके बीच जागरूकता अभियान एवं प्रचार प्रसार करने का निर्णय हुआ,ताकि उन्हें लाभ मिल सके।नेपाल रोटरी क्लब ने इसके लिए सहयोग मांगा।तब यह बैठक हुई,जिसमे रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी इसमे शामिल रहे। बैठक में स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह , जदयू की जिला महासचिव उषा श्रीवास्तव समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए।बताया गया कि रक्सौल अनुमण्डल में ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित कर बहुत जल्द उन्हें आर्टिफिशि...
एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor deek )।कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए नेपाल सरकार द्वारा अपने पड़ोसी देश (भारत/चीन)की सीमा को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से केवल मालवाहक गाड़ियों के ही नेपाल आने जाने की छूट है। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह इसी मालवाहक गाड़ियों का लाभ लेकर नेपाल से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।गाड़ियों में गुप्त तहखाना बना कर तस्करी की जा रही है। जिसका खुलासा बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल अनुमण्डल की सीमा सुरक्षा में लगे एस एस बी के 47 बटालियन ने किया है।बताया गया है कि बाईपास सड़क पर उक्त गाँजा की डिलीवरी करने की योजना थी।इसी बीच बीती रात्रि अभियान के तहत तस्करों को दबोचा गया। एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर के लक्ष्मीपुर - बाईपास रोड से एक नेपाली ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया।जांच में ट्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!