द्विपक्षीय व्यापारिक समस्याओं के निराकरण और सुविधा की बहाली को ले कर बैठक
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल द्विपक्षीय व्यापार प्रवद्धन के मद्देनजर सहज परिवहन ,स्थानीय व्यापारिक मसलों के निराकरण,विभागीय समन्वयन और सुविधा आदि के मसले पर वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने किया।बैठक में रक्सौल-वीरगंज के बीच मालवाहक ट्रकों के बेहतर यातायात प्रबंधन सहित विभागीय व तकनीकी समस्याओं को ले कर गहन चर्चा परिचर्चा हुई।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के प्रतिनिधियों ने मांग किया कि रक्सौल और वीरगंज कस्टम का ऑफिस वर्किंग समय सुबह के 8बजे से रात्रि 11बजे तक किया जाए,ताकि,आयात निर्यात के वस्तुओं को ले कर आने जाने वाले मालवाहक ट्रक, कनटेनर को दिक्कत ना हो और उन्हें बेवजह डिटेन करने की जगह फास्ट क्लीयरिंग की सुविधा दी जाए।इसके साथ ही खाली मालवाहको को सुबह पांच बजे रिटर्न होने की सुविधा दी जाए।जो कि रक...









