पेय जल संकट,:वीरगंज में वार्ड अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बोरिंग लगाये जाने से वार्डवासियों में हर्ष
*पेय जल संकट के बीच वीरगंज के कई वार्डो में फायर बिग्रेड वाहन से हो रही पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था
वीरगंज।(vor desk)। बारिश नही होने से बिहार ही नहीं नेपाल का मधेश प्रदेश भी परेशान है।एक ओर कृषि कार्य को ले कर संकट है,तो,दूसरी ओर पेय जल के लिए त्राहि त्राहि मची है।नेपाल के पर्सा जिला मे विगत कई माह पेय जल के लिए हाहाकार मचा है, ऐसे में लोग खाद्यान्न और विकास की जगह पानी मांग रहे हैं ।इस बीच,बीरगंज महानगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में पेयजल बोर का निर्माण होने के बाद वहां के निवासियों में खुशी है।वार्ड नंबर 10 के वार्ड अध्यक्ष सुशील साह कानू के विकास बजट से यह कार्य कराया गया।
बताया गया है कि बारिश की कमी और बढ़ती गर्मी के कारण जब जमीन की सतह पर पानी सूख गया और नल ,कल से पानी आना बंद हो गया है, जिससे उस वार्ड के निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी।
करीब 100 घरों के ल...









