भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल आईसीपी और मैत्री पुल का एसएसबी महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल ने किया निरीक्षण
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमान्त मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल (भा.पु.से) ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) रक्सौल एवं मैत्री पुल का औपचारिक दौरा किया। यह दौरा सीमा सुरक्षा, आपसी समन्वय एवं आधारभूत संरचना की समीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
बीते 3 जुलाई 2025 को पद भार ग्रहण करने के बाद रक्सौल बॉर्डर पर अपने पहले निरीक्षण के क्रम में महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल (आईपीएस ,2001 बैच,मणिपुर कैडर)ने भारतीय कॉन्सुलेट, सशस्त्र सीमा बल (SSB), और आईसीपी रक्सौल से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सीमा पार गतिविधियों को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए बहु-एजेंसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
श्री उज्जवल ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों से सं...









