भूमि उप समाहर्ता के चालक अवधेश सिंह हुए सेवा निवृत्त,दी गई विदाई!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के भूमि सुधार उप समाहर्ता रामदुलार राम के ड्राइवर अवधेश सिंह दिनांक 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। जिसके बाद बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में ड्राइवर अवधेश सिंह का बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सूश्री आरती, भूमि सुधार उप समाहर्ता रामदुलार राम, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश,अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार और कर्मियों की उपस्थिति में उनको भावभीनी विदाई दी गई।
...








