रक्सौल नगर परिषद में करीब ढाई करोड़ के वित्तीय अनियमितता का मामला तूल पकड़ा,साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज,ऑपरेटर निलंबित!
रक्सौल।(vor desk)। सूबे में बहुचर्चित बूचड़ खाना घोटाले के बाद रक्सौल नगर परिषद एक बार फिर आर्थिक अनियमितता के मामले को ले कर विवादों में है। निगरानी विभाग के आरोपी रक्सौल नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के कार्यकाल में एक बार फिर रक्सौल नगर परिषद कार्यालय चर्चा में आ गया है। मामला करोड़ो रूपये के लेनदेन से जुड़े बैंक ट्रांजेक्शन का बताया जा रहा है,जिसमे वित्तीय अनियमितता के साथ साइबर क्राइम की चर्चा तेज है।
इस मामले में नगर परिषद की ओर से एक कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे एक अन्य ऑपरेटर आशीष कुमार को नगर परिषद के कंप्यूटर से विभागीय पोर्टल के अवैध लॉगिन और ओटीपी जेनरेट करने का आरोप लगाया गया है।इस अवैध गतिविधि के जरिए आशीष पर अवैध रूप में चार बैंक ट्रांजेक्शन का प्रयास का आरोप लगा है।जिस...









