Tuesday, March 17

सीमांचल

सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान आदित्य प्रताप की इलाज के दौरान मौत,शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान आदित्य प्रताप की इलाज के दौरान मौत,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। सड़क दुर्घटना में घायल एस एस बी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई,जिसेसे शोक की लहर है।47 वीं वाहिनी (पंटोका, रक्सौल )के शाखा इनरवा में ड्यूटी में तैनात जवान आदित्य प्रताप बीते दिनों पश्चिम चंपारण के सिकटा में दुर्घटना के शिकार हो गए थे।जिसके बाद उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा था।वे रक्सौल प्रखंड अंतर्गत धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के लौकाहा ग्राम निवासी छोटेलाल पटेल के पुत्र हैं। वर्तमान में रक्सौल के सभ्यता नगर में रह रहे थेमिली जानकारी के मुताबिक,आदित्य पिछले साल जम्मू कश्मीर से तबादला हो कर रक्सौल के इंडिया-नेपाल सीमा 47 वीं वाहिनी रक्सौल में तैनात थे। आदित्य प्रताप के दो छोटे छोटे बच्चे है,जो अपने पिता की मौत से अनजान हैं।इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों में बहुत शोक और परिवार में मातम छाया हुआ हैं ।दुर्घटना में मृत अपने सहकर्मी आदित्य प्रताप को अंतिम व...
104बोतल नशीली दवा के साथ नेपाल के हेतौडा में भारतीय नागरिक सहित दो धराए

104बोतल नशीली दवा के साथ नेपाल के हेतौडा में भारतीय नागरिक सहित दो धराए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने मकवानपुर के रातों माटी चेक पोस्ट पर वाहन जांच में प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक बाइक सवार भारतीय नागरिक को पकड़ा है ।मिली जानकारी के मुताबिक ,भारतीय नंबर प्लेट संख्या बीआर 05एक्स 7513 की जांच में कुल40 बोतल ओनरेक्स( 100एम एम एल) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चम्पारण के आदापुर के हरपुर नायक टोला निवासी अर्जुन कुमार(26) के रूप में हुई है। वहीं,मकवानपुर के हेतौड़ा वार्ड वार्ड2 में मकान किराया ले कर रह रहे सोमनाथ फुयाल को 64बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी विश्वराज खड़का ने उक्त जानकारी दी। ...
रामगढ़वा का युवक नशा खुरानी गिरोह का हुआ शिकार, स्वच्छ रक्सौल टीम ने किया रेस्क्यू

रामगढ़वा का युवक नशा खुरानी गिरोह का हुआ शिकार, स्वच्छ रक्सौल टीम ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रामगढ़वा के सीसवनिया निवासी एक युवक रवि कुमार नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गए। घटना यूपी के पड़रौना में हुई, जहां किसी ने उनकी चाय में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और उनका सारा सामान लूट लिया। नशे की हालत में भटकते हुए रवि कुमार किसी तरह रक्सौल के नहर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पेट्रोल पंप कर्मियों ने उनकी दयनीय स्थिति को देखकर तुरंत स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह को इसकी जानकारी दी। संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए रणजीत सिंह ने अपनी सहयोगी महिला सदस्य को मौके पर भेजा और रामगढ़वा निवासी डॉ. वहाब के सहयोग से रवि कुमार के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उनके परिवार वाले आए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस रेस्क्यू अभियान में रितिका श्रीवास्तव और रेहान पेट्रोल पंप के कर्मी संजय कुमार का विशेष सहयोग रहा। स्वच्छ रक्सौल के...
शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को ले जाया जा रहा था नेपाल,मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के क्रम में मानव तस्कर धराया

शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को ले जाया जा रहा था नेपाल,मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के क्रम में मानव तस्कर धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाया जा रहा था।मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के तहत लड़की को बरामद कर लिया गया ।वहीं,इस क्रम में मानव तस्कर को दबोचा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,एसएसबी 47 वीं मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री पुल रक्सौल के रास्ते भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को संदेह के आधार पर सम्पर्क में लिया गया। काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से फोन माध्यम से बात होता था उसी के माध्यम से दोस्ती हुई। व्यक्ति के घर वाले इसके बारे में नहीं जानते थे, उक्त व्यक्ति द्वारा हमे नेपाल घुमाने व शादी के लिए बोला जाता था ।मेरे बैंक अकाउंट में कुछ पैसा भेजने के लिए बोला है ।आज बोला था कि तुम स्कूल जान...
ड्रग्स के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल  के 10से ज्यादा तस्कर हुए हैं चिन्हित, संपति  जब्त करने की चल रही है कारवाई: एसपी स्वर्ण प्रभात

ड्रग्स के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल के 10से ज्यादा तस्कर हुए हैं चिन्हित, संपति जब्त करने की चल रही है कारवाई: एसपी स्वर्ण प्रभात

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया रक्सौल सहित हरैया और पलनवा थाना का निरीक्षण रक्सौल।(vor desk)। नशा मुक्त बिहार अभियान को ले कर पूर्वी चंपारण में एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार एक्शन मोड में हैं।वाइन के साथ ही नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कारोबार और तस्कर के खिलाफ लगातार करवाई हो रही है।रक्सौल में इस कारवाई से खलबली है।इस बीच जनता के बीच हीरो की भूमिका में दिख रहे एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण किया।इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उन्हें देखने और मिलने के लिए रक्सौल थाना पर उमड़ आए।गुरुवार की दोपहर पहुंचे एसपी श्री प्रभात ने यहां पहुंचने के साथ ही ड्रग्स माफियाओं को निशाने पर लिया और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया की इस मामले में बिना कोई चूक के सख्त कारवाई करें।ड्रग्स से अकूत संपत्ति बनाने वालो ड्रग्स तस्करो की सूची बनाएं और इस दिशा में बीएनएस107 के तह...
कोहरे के कारण थम नहीं रहा सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दिल्ली के दो यात्री गंभीर घायल,आईसीपी रोड में भी भिडंत

कोहरे के कारण थम नहीं रहा सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दिल्ली के दो यात्री गंभीर घायल,आईसीपी रोड में भी भिडंत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।कोहरे के कारण सड़क हादसा थम नहीं रहा है।शनिवार को रक्सौल पिपरा कोठी एनएच-527D अंर्तगत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगिर चौक के पास घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसा में दो लोग गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक,प्रयागराज से नेपाल जा रही बस और दिल्ली से दरभंगा जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार नई दिल्ली निवासी मनीष कुमार और कार चालक सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रक्सौल से दरभंगा की ओर जा रहे थे। रामगढ़वा पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नियंत्रण में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या कोहरे को हादसे का म...
इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू,एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने किया परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण किया

इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू,एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने किया परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण किया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शनिवार 1 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरू हो गई है। रक्सौल के पांच परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा चल रही है।सख्ती का आलम यह रहा की हजारी मल स्कूल केंद्र पर कुछ मिनट विलम्ब से पहुंची छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गई।इधर, एसडीएम शिवाक्षी दिक्षीत ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे।यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो जाए, तो हमे भी अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ निष्पक्ष तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन का निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के अभिभावकों से अपील किया गया है कि निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को सेन्टर पर पहूंचाएं और नियमों का पालन करें।केंद्र के आगे भीड़ न लगाएं। बता दे कि इंटरमीडिएट वा...
शिक्षिका एवं सब सब इंस्पेक्टर की पुत्री बीपीएससी पास कर बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मिल रही बधाई!

शिक्षिका एवं सब सब इंस्पेक्टर की पुत्री बीपीएससी पास कर बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।भारत-नेपाल बोर्डर का अति पिछड़ा शहर रक्सौल भले ही अपेक्षित हो, परन्तु शिक्षा और उपलब्धि के क्षेत्र में इसने हर बार अपना लोहा मनवाया है, इस बीपीएससी परीक्षा के आए रिजल्ट में रक्सौल की एक और बेटी ने अपना परचम लहराते हुए बीएओ पद को प्राप्त किया है और साबित की है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में एनपीएस माई स्थान मौजे विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका अनीता कुमारी एवं सब इंस्पेक्टर अर्जुन राउत की पुत्री काजल राज ने ये उपलब्धि हासिल की है और अब वे कृषि के क्षेत्र में अपने राज्यवासियों को सेवा प्रदान करेगी और इसी के साथ जिले सहित शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से काजल के परिवा...
मानव तस्करी रोकथाम को लेकर न्याय नेटवर्क परियोजना और स्वच्छ रक्सौल की संयुक्त बैठक, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गई गहरी चिंता

मानव तस्करी रोकथाम को लेकर न्याय नेटवर्क परियोजना और स्वच्छ रक्सौल की संयुक्त बैठक, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गई गहरी चिंता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के हवाई अड्डा रोड में न्याय नेटवर्क परियोजना और स्वच्छ रक्सौल के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों संगठन मिलकर इस गंभीर अपराध के खिलाफ अभियान तेज करेंगे। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों बच्चे भारत से गायब हो रहे हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाता। हालांकि सरकार और कई गैर-सरकारी संगठन इस दिशा में कार्यरत हैं, फिर भी बच्चों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। स्वच्छ रक्सौल और न्याय नेटवर्क परियोजना ने प्रशासन की मदद से अब तक सैकड़ों बच्चों को बचाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन के सहयोग की कमी के कारण कई बच्चे लापता हो जाते हैं। रणजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को एक 18 वर्षीय लड़का औ...
नियमित टीकाकरण के लिए सर्वे ड्यू लिस्ट अपडेट करने का निर्देश

नियमित टीकाकरण के लिए सर्वे ड्यू लिस्ट अपडेट करने का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शहरी क्षेत्र के आंगन बाड़ी सेविकाओ की बैठक हुई।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और सीडीपियो राखी कुमारी की नेतृत्व में हुई बैठक में रक्सौल नगर क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के लिए सर्वे ड्यू लिस्ट अपडेट करने पर जोर दिया गया।निर्देशित किया गया की क्षेत्र का एक भी घर और एक भी एरिया ना छुटे ।इसमें शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और योग्य दंपति का सर्वे कर सर्वे रजिस्टर में अंकित करें और इसी आधार पर ड्यू लिस्ट तैयार करें।ध्यान रखे कि पोषक क्षेत्र में आए मेहमान और क्षेत्र से जाने वाले उन मेहमानों को भी सर्वे सूची में शामिल करें,जो इस कैटीगिरी में आते हैं।बैठक में नगर के लो कवरेज एरिया को ले कर समीक्षा की गई और टिका करण में गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई।पिछले अरसे टीकाकरण की समीक्षा मे करीब आधा दर्जन आंगन बाड़ी क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!