बकायेदारों के ख़िलाफ़ विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन..बिजली चोरी करने वाले 190 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज!
रक्सौल।(vor desk)।अगर आप चोरी करके विधुत का उपयोग कर रहे है या बकाया रखे है तो सावधान हो जाइए!बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओ एवं बड़े विधुत बकायदारों के ख़िलाफ़ विद्युत विभाग का अभियान लगातार जारी है।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल में जहाँ जनवरी माह में बिजली चोरी करने वाले 154 उपभोक्ताओ पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी वहीँ 1759 बकयायेदारों का लाइन काटा गया था।उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए फरवरी माह में अभी रक्सौल विद्युत आपूति प्रमंडल के अन्तर्गत सभी अभियंताओ द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान में बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान रक्सौल प्रमंडल के रक्सौल में 27, आदापुर में 4, छौड़ादानो में 5 व्यक्तियों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और 866 बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है। कंपनी द्वारा लगातार नोटिस वितरण, डोर-टू-डोर मीटर जाँच, बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन...









