Tuesday, March 17

सीमांचल

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची थी महिला,पेट से निकला तीन किलो का ट्यूमर,ऑपरेशन रहा सफल

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची थी महिला,पेट से निकला तीन किलो का ट्यूमर,ऑपरेशन रहा सफल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के सर्जन डॉक्टर उस समय सकते में आ गए,जब बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए पहुंची एक महिला के पेट में ट्यूमर का पता लगा।मरीज ऑपरेशन थियेटर में थी।इस कारण खलबली मच गई।तुरंत डॉक्टरों की टीम ने परिजनों को सूचित किया ।परिजन भी ट्यूमर होने की बात से अनभिज्ञ थे।उनके द्वारा सहमति देने के बाद सर्जन डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और ट्यूमर निकाल दिया। मामला बुधवार शाम की है।मिली जानकारी के मुताबिक,अस्पताल में बंध्याकरण आपरेशन किया जा रहा था।क्रमिक तौर पर रक्सौल के मौजे निवासी क्षमा देवी(30) को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन टेबल पर लाया गया।जब महिला को ऑपरेशन टेबल पर लाया गया और आपरेशन शुरू हुआ तो पेट में ट्यूमर का पता लगा।इसके बाद आनन फानन में ट्यूमर को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू हुआ।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार...
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के लायोनिस्टिक वर्ष 2025-2026 की द्वितीय उप-जिलापाल प्रत्याशी लायन बबीता सिन्हा ने किया रक्सौल में जन संपर्क

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के लायोनिस्टिक वर्ष 2025-2026 की द्वितीय उप-जिलापाल प्रत्याशी लायन बबीता सिन्हा ने किया रक्सौल में जन संपर्क

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल लायंस क्लब की तरफ से लायंस इंटरनेशनल,(डिस्ट्रिक्ट 322 E) लायनिस्टिक वर्ष 2025-2026 के द्वितीय उप जिलापाल निर्वाचन हेतु द्वितीय उप-जिलापाल प्रत्याशी लायन बबीता सिन्हा गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ रक्सौल पहुंची और जन संपर्क के दौरान संस्था सदस्यों से वोट देने की अपील की।इस दौरान उनका रक्सौल लायंस क्लब द्वारा भव्य स्वागत किया गया।आए हुए सहयोगियों में पूर्व जिलापाल लायन नंदा गर्ग,पूर्व जिलापाल लायन अमिताभ चौधरी,लायन अशोक गर्ग,लायन अनूप कुमार,लायन सीमा अग्रवाल,लायन अमित जालान,लायन राकेश कुमार सिंह(बीडीओ,रामगढ़वा), लायन जमील बरमकी,लायन विनय गोयनका साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता राकेश जायसवाल उपस्थित थे।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की तरफ से क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स एवं कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने और क्लब सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया।क्लब के सदस्यों में पूर्...
रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने जताया हर्ष,मनाई खुशी!

रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने जताया हर्ष,मनाई खुशी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा के महिला मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल की जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में हर्ष जताया गया।खुशी मनाई गई और मिठाई बांटा गया।इस मौके पर संगठन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया गया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पार्टी के एक साधारण काम करने वाली सामान्य परिवार की महिला पहली बार विधायक बनने पर भी उनके संगठन में कार्य एवं कुशल नेतृत्व के कारण यह अहम जिम्मेवारी दी गई। बिना कोई राजनीतिक परिवार से होते हुये भी वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के गद्दी पर पहुंची हैं, यह केवल भाजपा में ही संभव है। नारी के हक सम्मान की बात सभी करते हैं, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा उसे धरातल पर उतार रही है। इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाइयां खिला कर मोदी ...
कुंभ मेला को ले कर रक्सौल स्टेशन पर किए गए विशेष व्यवस्था का डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश!

कुंभ मेला को ले कर रक्सौल स्टेशन पर किए गए विशेष व्यवस्था का डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रयाग राज कुंभ मेला को ले कर पूर्व मध्य रेलवे ने ने रक्सौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर विशेष नागरिक सुविधा की व्यवस्था की है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने गुरुवार को यहां पहुंच कर इसका जायजा लिया।सीतामढ़ी से यहां पहुंचने के बाद विशेष सैलून से पहुंचने के बाद उन्होंने रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया और जरूरी निर्देश दिए। रक्सौल पहुंचने पर प्लेट फॉर्म संख्या 2 पर उतरते ही स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया।इस क्रम में डीआरएम ने कुंभ मेला की सुविधा और प्रबंध के साथ ही स्टेशन के टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, वेटिंग एरिया, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।उन्होंने यहां बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट सिस्टम की भी जानकारी ली।क्राउड मैनेजमेंट का अवलोकन भी किया और संकेत दिया की व्यवस्था ठीक है।उन्होंने बताया कि कु...
प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रही रक्सौल निवासी महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत,पश्चिम चंपारण में स्कॉर्पियो हादसे में तीन नेपाली नागरिक सहित पांच घायल

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रही रक्सौल निवासी महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत,पश्चिम चंपारण में स्कॉर्पियो हादसे में तीन नेपाली नागरिक सहित पांच घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अमवा मन की चहारदीवारी में मारी जोरदार टक्कर,स्कार्पियो सवार महिला की घटनास्थल पर हुई मौत रक्सौल/मझौलिया(vor Desk)।प्रयाग राज महाकुंभ से स्नान कर लौट रही रक्सौल निवासी महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई है।हादसे में मृत महिला के छोटे पुत्र सन्नी गुप्ता,बड़ी पतोहु आभा देवी,बहन के पुत्र सोनू साह(30 ),सोनू की बहन सलोनी ,पत्नी पूजा साह सहित 5 लोग गंभीर घायल हैं।स्कॉर्पियो सन्नी गुप्ता ड्राइव कर रहे थे, जिसमे कुल 6लोगों के सवार रहने की सूचना है।सन्नी के रीढ़ में चोट और फ्रैक्चर होने की सूचना है,जबकि,आभा देवी का दोनों पैर टूट गया है।मृतका के बहन के पुत्र सोनू साह नेपाल के सरलाही जिला के मलंगवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार की सुबह यह हादसा छपवा बेतिया सड़क पर पश्चिम चंपारण क्षेत्र में डिवाइडर से टकराने से हुई।घटना की सूचना के ब...
रक्सौल:बनारस से नेपाल के बीरगंज जा रहे कोयला लदे ट्रक में लगी आग,एसएसबी और फायरबिग्रेड टीम के प्रयास से बड़ी घटना टली!

रक्सौल:बनारस से नेपाल के बीरगंज जा रहे कोयला लदे ट्रक में लगी आग,एसएसबी और फायरबिग्रेड टीम के प्रयास से बड़ी घटना टली!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(VOr desk )।बनारस से नेपाल के बीरगंज जा रहे कोयला लदे एक ट्रक में आग लग गई।यह घटना मंगलवार की रात्रि रक्सौल के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पार्किंग में हुई।मिली जानकारी के मुताबिक,उक्त ट्रक दस्तावेज सत्यापन के लिए पार्किंग में खड़ी थी। इस दौरान ट्रक में लगे मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक के ट्रक से दूर होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और विकराल रूप धर लिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक से उठती आग की लपटें देखकर बुझाने का प्रयास किया।सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को बुलाया। दोनों विभागों के संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोयला लदे होने के कारण आग ज्यादा भड़क सकती थी ,जिससे आसपास खड़े अन्य वाहन भी प्रभावित हो सकते थे। एसएसबी के आईसीपी प्रभारी निरीक्षक राजवीर यादव क...
प्रकृति लम्साल मौत प्रकरण के बाद उड़ीसा से लौट रहे नेपाली विद्यार्थी,भारतीय दूतावास ने दिया निष्पक्ष जांच और कारवाई का आश्वासन,हेल्प लाइन नंबर भी जारी!

प्रकृति लम्साल मौत प्रकरण के बाद उड़ीसा से लौट रहे नेपाली विद्यार्थी,भारतीय दूतावास ने दिया निष्पक्ष जांच और कारवाई का आश्वासन,हेल्प लाइन नंबर भी जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।उड़ीसा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की संदिग्ध मौत की घटना के बाद भारत से ले कर नेपाल तक ग़म और गुस्सा है।इस मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग उठ रही है।उड़ीसा सरकार ने इस हाई प्रोफाइल मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।इस बीच,नेपाल के विभिन्न विद्यार्थी संगठन सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।वीरगंज में नेकपा माओवादी के अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।वीरगंज स्थित भारतीय दूतावास के आगे भी प्रदर्शन करने की कोशिश हुई,जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।वहीं,विद्यार्थियों के समूह ने घंटाघर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रकृति लम्साल के लिए दीप जला कर श्रद्धांजलि दी और करवाई की मांग की। वहीं,इस घटना के...
नेपाल की पूर्व महारानी रानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म दिन मना

नेपाल की पूर्व महारानी रानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म दिन मना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk )।नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रमो के बीच धूम धाम से मनाया गया।वहीं,वीरगंज में राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस के साथ ही पूर्व महारानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह का 75 वां जन्मोत्सव मनाया गया।बुधवार को वीरगंज के महावीर मन्दिर प्रांगण में देश भक्त राज्य भक्त समूह के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें एकीकृत नेपाल के संस्थापक पूर्व राजा पृथ्वी नारायण साह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया।वहीं केक काट कर पूर्व महारानी कोमल शाह के दिर्घायु होने की प्रार्थना की गई।समूह के पर्सा जिला के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार ने कहा कि राष्ट्र की एकता ,अखंडता शांति व तरक्की के लिए राजतंत्र की पुनर्स्थापना आवश्यक है।मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव,पशुपति विक्रम शाह,समाजिक कार्यकर्ता उषा साह,हीरा बह...
एनआईए ने 2024 के बिहार नकली नोटों की जब्ती मामले में नेपाल से जुड़े लोगों के साथ 3 राज्यों में कई स्थानों की ली तलाशी !

एनआईए ने 2024 के बिहार नकली नोटों की जब्ती मामले में नेपाल से जुड़े लोगों के साथ 3 राज्यों में कई स्थानों की ली तलाशी !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई दिल्ली/रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार में उच्च गुणवत्ता वाले नकली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की जब्ती के 2024 मामले के संबंध में तीन राज्यों में कई स्थानों पर तलाशी ली। क्रिप्टो मुद्रा का उपयोग करके नेपाल के अभियुक्तों और संदिग्धों द्वारा संचालित नकली मुद्रा रैकेट की एनआईए जांच के हिस्से के रूप में बिहार में 5 और जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना में एक-एक स्थान पर व्यापक तलाशी ली गई। एनआईए की टीमों ने आज बिहार के पटना, भागलपुर, भोजपुर और मोतिहारी जिलों, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले और हैदराबाद, तेलंगाना में आरोपियों और संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी ली। नकद राशि रु. तलाशी के दौरान पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि सहित डिजिटल उपकरणों के साथ 1,49,400 रुपये जब्त किए गए। टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए। मामला आरसी-17/2024/एनआईए...
चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने किया रक्सौल डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण,इंडो- नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता का दिया निर्देश

चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने किया रक्सौल डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण,इंडो- नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीआईजी ने कहा -'प्रोफेशनल तरीके से हो पुलिसिंग!' रक्सौल।(Vor desk)।बेबाक और ईमानदार छवि के आईपीएस सह चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बुधवार को रक्सौल डीएसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।कार्यालय पहुंचने पर उन्हें बिहार पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वहीं, एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अभिलेखों की जांच और निर्देश डीआईजी राय ने डीएसपी कार्यालय का बारीक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की । उनके रखरखाव को देखा और जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। कुर्की और वारंट मामलों के समय पर निष्पादन के भी निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण और तस्करी पर सख्ती डीआईजी ने कहा कि पब्लिक की सुरक्षा बिहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।हमारा उद्देश्य है की पु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!