रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक की दी गई जानकारी
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड कर्मियों ,जीएनएम ,सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।आपदा के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीक के तहत रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन,सांस सुनिश्चित करना,रक्तस्राव रोकना, हड्डी टूटने की देख भाल करना,सीपीआर (कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन),गले में कुछ अटकने की स्थिति का प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही ट्रायल के तहत आपदा के समय रोगों को नियंत्रण अभ्यास भी कराया गया।
अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यशाला में भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से संबद्ध इनामुएल हॉस्पिटल एसोशिएशन के डिजास्टर मैनेजमेंट एंड मिटिगेशन यूनिट (डीएमएमयू ,न्यू दिल्ली) के प्रशिक्षकों की टीम ने विशेष प्रशिक्षण दिया।अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और डंकन हॉस्पिटल के लाइजनिंग ऑफिसर ...









