रक्सौल के भेलाही में नहर में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्रखंड के भेलाही में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गर्मी से राहत के लिए तैराकी करने गए 17 वर्षीय झूलन पटेल की नहर में डूबने से मौत हो गई। झूलन अपने चार दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था।
क्या है घटना
भेलाही वार्ड9पुरवारि टोला निवासी झूलन के परिवार वालों ने बताया कि वह घर पर दोपहर का खाना खा रहा था, तभी गांव के चार दोस्त उसे नहर में नहाने के लिए बुलाकर ले गए। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण झूलन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
शव बरामद
डूबने के बाद झूलन के दोस्तों ने उसके घर फोन कर जानकारी दी।हालाकि,जिन लड़कों के साथ वह नहाने नहर में गए थे,वे भूमिगत हो गए हैं।इधर,डूबने की सूचना मिलते ही झूलन के परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे खोजने लगे। स्थानीय मुखिया सुमन पटेल के देख रेख में गोताखोरों की म...









