रक्सौल-पिपराकोठी एनएच-527डी को चार लेन बनाने की कवायद तेज, सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
नई दिल्ली/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल और मोतिहारी के बीच यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह पूर्वी चंपारण सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-28ए (नया एनएच-527डी) के पिपराकोठी-रक्सौल खंड को चार लेन में परिवर्तित करने का आग्रह किया है। लगभग 70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग व्यापारिक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
सांसद ने गिनाईं प्रमुख समस्याएं
सांसद राधा मोहन सिंह ने अपने पत्र में रेखांकित किया है कि वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है, जिसमें डिवाइडर और पक्की शोल्डर की सुविधा का अभाव है। मोतिहारी जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाली इस सड़क पर यातायात का दबाव 20,000 पीसीयू (PCU) से अधिक हो गया है। सड़क की अपर्याप्त चौड़ाई और भारी स्था...









