रक्सौल नगर परिषद उपचुनाव: मतदाता सूची विखंडन कार्य शुरू, 18 अधिकारियों व कर्मियों की टीम गठित
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में रिक्त मुख्य पार्षद के पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 06 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार मतदाता सूची तैयार करने का कार्य पिछले 13 मार्च से विधिवत शुरू हो गया है।
इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रक्सौल अनुमंडल कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जारी ज्ञापांक 13 दिनांक 12.03.2026 के तहत वार्ड-वार मतदाता विखंडन का कार्य 21 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य की निगरानी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेन्द्र प्रताप और प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार को विश...









